अग्नि पीड़ित परिवार के लिए मसीहा बने ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट, राशन–तिरपाल व आर्थिक सहायता प्रदान

ब्यूरो रिपोर्ट


मधेपुरा।
अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए राहत और सहारा बनकर सामने आए ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट। ट्रस्ट के डायरेक्टर सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला सचिव डॉक्टर प्रवेज आलम, जूली खातून एवं प्रिंस कुमार मिठ्ठू ने संयुक्त रूप से अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें खाने के लिए राशन, रहने के लिए तिरपाल तथा नकद राशि देकर आर्थिक सहायता प्रदान की।
अचानक आई इस आपदा में पीड़ित परिवार का घर और सामान जलकर राख हो गया था, जिससे परिवार के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया। ऐसे कठिन समय में ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से की गई यह मदद पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
इस मौके पर डॉक्टर प्रवेज आलम ने कहा कि
“आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट आगे भी जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।”
वहीं, जूली खातून और प्रिंस कुमार मिठ्ठू ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।
स्थानीय लोगों ने ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment