उदाकिशुनगंज मुख्यालय बाजार के गुदरी चौक पर रोजाना लगता है जाम, अनुमंडल प्रशासन है मोन

उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज मुख्यालय बाजार गुदरी चौक पर अवैध अतिक्रमण से सड़क की चौड़ाई-कम गई है पार्किंग व्यवस्था की कमी और अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है. खासकर गुदरी चौक सहित दुर्गा मंदिर के समीप रोजाना घंटों तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ता है. नतीजा यह है कि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.बैक चौक से चौसा चौक तक आवागमन करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. अमरपाली होटल के समीप-सड़कों पर घंटों गाडी खड़ी होने से लगता है जाम- दरअसल, मुख्य बाजार में कहीं भी समुचित सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. कई प्रमुख सरकारी कार्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित हैं, लेकिन वहां आने-जाने वाले लोगों के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं दी गई है. ऐसे में लोग अपनी गाङी जेसे बाईक,या कार को सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं. इससे सड़कों की चौड़ाई घट जाती है और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है.होटल में नास्ता खाने वाले साग सब्जी खरीदने वाले लोग अपनी गाड़ियों को अम्रपाली होटल मनपसंद कपड़ा दुकान के सामने सड़क पर ही छोड़ देते हैं और ये वाहन कई-कई घंटे तक वहीं खड़े रहते हैं. नतीजतन राहगीरों और अन्य वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है. -अवैध अतिक्रमण भी है जाम का कारण- इसके अलावा मुख्य बाजार के व्यापारियों ने भी सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है. कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक सजा देते हैं और यहां तक कि ठेला और खोमचा लगाकर भी रास्ता घेर लेते हैं. यह अवैध अतिक्रमण भी जाम का एक बड़ा कारण बन गया है. बावजूद इसके नगर परिषद या अनुमंडल प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के लोग अक्सर यहां खाने आते हैं इसीलिए इन होटल वाले पर कार्रवाई नहीं की जाती है सबसे बड़ा जाम गुदरी चौक पर अन्य होटल में खाने वाले के वजह से जाम लगता हैराहगीर ने बताए कि अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में जाम की समस्या और भयावह हो जाएगी.उदाकिशुनगंज के प्रमुख चौक गुदरी दुर्गा स्थान-पर दुकानदारों व वाहन चालकों द्वारा सड़क पर कब्जा कर लिया गया है. इससे प्रतिदिन जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के कारण अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है

Leave a Comment