Biriranpal गांव, वार्ड नंबर 4 के राजू ऋषि देव (30) ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
उदाकिशुनगंज प्रतिनिधि।उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के Biri रणपाल पंचायत के गांव, वार्ड नंबर 4 निवासी दसों ऋषि देव के 30 वर्षीय पुत्र राजू ऋषि देव की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजू ऋषि देव ने दम तोड़ दिया।वहीं उनके भाई रंजीत ऋषि देव की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।खबर मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि जय किशोर ठाकुर मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पंचायत समिति प्रतिनिधि बादल कुमार सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। मामले की जांच जारी है तथा अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।