ब्यूरो रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर जिले के मालीघाट इलाके से एक नाबालिग बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है। बच्ची की पहचान 13 वर्षीय आतिका नाज के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त की शाम लगभग 3 बजे आतिका अपने घर सर सैयद कॉलोनी, मालीघाट से जेल चौक स्थित अल्फा कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम 5 बजे तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब खोजबीन की तो बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।बच्ची के पिता इंतखाब अनवर (मूल निवासी औराई) ने इस मामले की लिखित सूचना अहियापुर थाना को दी है। परिवार ने आशंका जताई है कि बच्ची किसी अनहोनी का शिकार हो गई है।आतिका के परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास बच्ची की कोई जानकारी है तो वह तुरंत उन्हें या पुलिस को सूचित करें। परिवार ने घोषणा की है कि बच्ची का पता बताने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।