उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज पुलिस ने सोमवार की संध्या उदा हाई स्कूल के सामने एनएच 106 पर वाहन चेकिंग के दौरान कोढ़ा गिरोह के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उदा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुअनि राजेश कुमार चौधरी सशस्त्र बलों के साथ मधेपुरा से उदाकिशुनगंज की ओर आ रहे एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आ रहा था। पुलिस को वाहन चेकिंग करते बाइक सवार अपराधी भागने भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के तालाशी लेने पर एक अपराधी बंटी कुमार के पास से देशी कट्टा 1, जिंदा कारतूस 1, एवं दूसरे अपराधी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं जिस बाइक से अपराधी उदाकिशुनगंज आ रहा था वह भी चोरी का बाइक निकला। गिरफ्तार दोनों अपराधी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला,जुरावगंज, वार्ड 1 के डब्लू यादव के पुत्र बंटी कुमार (32) वर्ष एवं दीपक यादव के पुत्र सौरभ कुमार (23) वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस दोनों गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है। जानकारी हो कि जिले में सीएसपी लूट,झपटामार एव गले से सोने के चैन आदि घटना को अंजाम देने में कोढ़ा गिरोह सक्रिय है।इस गिरोह के अपराधी अपने आपराधिक करतब के लिए काफी शातिर है।जो पुलिस के लिए सरदर्द बनी हुई है। इसके लिए उदाकिशुनगंज पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।इस गिरोह के बदमाशों से पुलिस तंग आ चुकी है।इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुअनि अमृता, पुअनि राजेश चौधरी, तकनीकी शाखा मधेपुरा के पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।