ब्यूरो रिपोर्ट।खगङिया
खगरिया | जनता दरबार की बड़ी कार्रवाई का आश्वासन
खगरिया में आयोजित जनता दरबार के दौरान अतिक्रमण का एक गंभीर मामला सामने आया, जिस पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड संख्या–38 स्थित सरकारी धोबिया खड्डा पोखर और उससे सटी मुख्य सड़क को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्थल जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
तीसरी बार जनता दरबार पहुंचा फरियादी
संसारपुर वार्ड–38 निवासी दीपक कुमार, जो स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र हैं, ने अपनी समस्या को लेकर तीसरी बार जनता दरबार में आवेदन दिया।उन्होंने बताया कि इससे पहले नगर परिषद, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के स्तर पर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।20 वर्षों से सड़क पर कब्जा, आवागमन बाधितदुर्गा मंदिर से पूर्व–पश्चिम दिशा में जाने वाली मुख्य सड़क, जो संसारपुर को हरदाचक गांव से जोड़ती थी, आज अतिक्रमण की वजह से पूरी तरह बाधित हो चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि:पहले इस रास्ते से बैलगाड़ी और चार पहिया वाहन चलते थेअब पैदल और साइकिल तक निकलना मुश्किलगोबर, कचरा, बांस आदि डालकर रास्ता घेर लिया गयादोनों गांवों का संपर्क लगभग टूट चुका हैकरीब दो दशक से प्रभावशाली लोगों द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा बनाए रखने का आरोप है।
सरकारी पोखर पर भी अवैध कब्जा
मुख्य सड़क के समीप स्थित लगभग 4–5 बीघा का सरकारी पोखर, जिसे स्थानीय लोग ‘धोबिया खड्डा’ के नाम से जानते हैं, उस पर भी अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है।पोखर को पाटकर उसमें बांस लगाकर निजी उपयोग किया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन स्पष्ट रूप से सरकारी दर्ज है।दहशत में ग्रामीण, कार्रवाई की उम्मीदस्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों के डर से खुलकर विरोध करना मुश्किल है। हालांकि जनता दरबार में मिले आश्वासन के बाद अब ग्रामीणों को प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद जगी है।प्रशासन का संदेशजिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।