ब्यूरो .प्रिंस कुमार मिट्ठू
नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरा उदाकिशुनगंज नगर परिषद के आसपास क्षेत्र में माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया। सुबह से ही मंदिरों और भव्य पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग माता रानी के चरणों में मत्था टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना कर रहे हैं।
उदा किशुनगंज दुर्गा पूजा पंडालों की खूबसूरत सजावट, लाइटिंग और माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी उत्साह के साथ पूजा में शामिल हो रहे हैं।
दुर्गा पूजा के अवसर पर सिर्फ धार्मिक माहौल ही नहीं बल्कि आर्थिक रौनक भी साफ नज़र आ रही है। पूजा-पंडालों के आस-पास मिठाई की दुकानों, फूलों की दुकानों और सजावटी सामान बेचने वालों की खूब बिक्री हो रही है। कपड़े, गहने, खिलौने और गिफ्ट शॉप्स में भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।
सड़क किनारे फास्ट फूड से लेकर छोटे-छोटे ठेलों तक पर लोगों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार बिक्री पिछले सालों की तुलना में काफी बेहतर है। पूजा ने बाजारों में एक नई जान डाल दी है।
प्रशासन की तैयारी
भीड़ को देखते हुए उदाकिशुनगंज प्रशासन ने भी पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की ड्यूटी पंडालों और प्रमुख मंदिरों के आसपास लगाई गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
फिजिकल आर्मी के संचालक रवि राय

नें प्रशासन से मांग किया था कि छोटी बड़ी गाड़ी को इस रास्ते से ना आने दे जिससे मेला में आए श्रद्धालुओं को काफी अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है ,जैसे छोटी गाड़ी या बड़ी गाड़ी को थाना चौक से बाईपास किया है.