नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई

ब्यूरो प्रिंस कुमार मिट्ठू

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) शारदीय नवरात्र के नौ दिवसीय अनुष्ठान का भव्य समापन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।प्रखंड क्षेत्र के बिङी रणपाल सहित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विदाई दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रहीं।श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदा किया। विदाई यात्रा में पूरे नगर परिषद में जयकारों की गूंज रही, जबकि भक्त भावुक होकर मां को विदाई देते दिखाई दिए। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाई।
सुबह से ही पूजा मंडप में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां का श्रृंगार कर उन्हें विदा किया। जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल से बाहर निकली, श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं। लोग अगले बरस फिर आना मां के नारों के साथ मां को विदाई देने लगे।
प्रतिमा विसर्जन के साथ ही विजयादशमी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन से पहले पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने माता दुर्गा को खोइछा भरी। महिलाओं खासकर नवविवाहिताओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment