पूर्णिया में इंस्टाग्राम विवाद बना जानलेवा: कारोबारी सूरज यादव की 5 राउंड फायरिंग कर हत्या

पूणिॅया बिहार

बिहार के पूर्णिया जिले में सोशल मीडिया विवाद ने एक कारोबारी की जान ले ली। इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर करने को लेकर हुए विवाद में शहर के चर्चित व्यवसायी सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, यह वारदात मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि सूरज यादव ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की की फोटो पोस्ट की थी, जिससे नाराज होकर उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की। इसमें सूरज को तीन गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर छोटी-सी बात भी किस तरह जानलेवा रूप ले सकती है।

Leave a Comment