मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर वार्ड पार्षद पर किशोरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप


ब्यूरो रिपोर्ट पटना


बिहार कें मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के  एक के वार्ड पार्षद उमेश गुप्ता पर 15 वर्षीय किशोरी का दो साल से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वार्ड सदस्य से तंग आकर किशोरी ने मामले की शिकायत अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी का एसकेएमसीएच में मेडिकल जांच पुलिस ने कराया है।
पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला दारोगा को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस को दिए आवेदन में किशोरी ने बताया है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उनका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के दौरान वार्ड पार्षद उमेश गुप्ता से उसका संपर्क हुआ। समाज कल्याण विभाग से लाभ दिलवाने का झांसा देकर उसने किशोरी ने दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है

Leave a Comment