ब्यूरो रिपोर्ट। मधेपूरा
।मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में रेपो के नाम पर अवैध वसूली और जबरन वाहन छीनने का खेल एक बार फिर खुलेआम सड़कों पर चल रहा है। मोटरसाइकिल सवार आम लोगों को रास्ते चौसा चौक फुलौत चौक पर रोककर 2–4 की संख्या में युवक जबरन पैसे वसूल रहे हैं। पैसा देने पर ही वाहन जाने दिया जाता है, अन्यथा वाहन छीन लेने की धमकी दी जाती है या जबरदस्ती वाहन ले लिया जाता है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार पर पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे ऐसे तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।बीमार बच्चे की मौत का मामला भी नहीं बना सबकबताया जाता है कि कुछ दिन पहले मुरलीगंज (मधेपुरा) में इसी तरह अवैध वसूली के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई थी। बीमार बच्चे को लेकर जा रहे वाहन को रोका गया, पैसे की मांग की गई और जाने नहीं दिया गया। इसी क्रम में बच्चे की मौत हो गई।इस घटना के बाद कुछ दिनों तक यह अवैध गतिविधि बंद रही, लेकिन अब फिर से उदाकिशुनगंज क्षेत्र में यह गिरोह सक्रिय हो गया है।कानून के खिलाफ है यह पूरा खेलकानून के जानकारों के अनुसार, किसी भी फाइनेंस कंपनी या रेपो एजेंट कोसड़क पर रोककरजबरन पैसा वसूलनेया बिना कानूनी प्रक्रिया वाहन छीननेका कोई अधिकार नहीं है। इसके बावजूद खुलेआम यह खेल चल रहा है।जनता में भय, प्रशासन पर सवालस्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि“अगर किस्त बाकी है तो कानूनी नोटिस आए, लेकिन सड़क पर गुंडों की तरह रोककर वसूली और वाहन छीनना अपराध है।”सबसे बड़ा सवाल यह है कि❓ पुलिस-प्रशासन इन अवैध रेपो एजेंटों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा?❓ क्या किसी बड़ी घटना का फिर से इंतजार किया जा रहा है?अब देखना यह है कि मधेपुरा पुलिस और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह अवैध वसूली का खेल यूं ही चलता रहेगा।