ब्यूरो । प्रिंस कुमार मिठू
उदाकिशुनगंज पीएचसी में इन दिनों दलालों की सक्रियता और बढ़ गई है. अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले गरीब और भोले-भाले मरीजों चिकित्सक से पहले महिला दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं. मरीजों को महिला दलाल अपनी मनचाहे अल्ट्रासाउंड, जांच घर में ले जाकर उनका आर्थिक शोषण करते हैं.वहीं, निजी क्लीनिक में बेहतर इलाज करवाने का भरोसा दिलाते हैं. अस्पताल प्रशासन सक्रिय दलालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.इनका रिजन आप लोग अच्छी तरह जानते हैं,अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल अस्पताल गेट, दवा काउंटर, ओपीडी और डाक्टर कक्ष के बाहर मंडराते रहता है.गरीब व सीधे-साधे मरीज को देख उसे अपने झांसे में फंसा कर चिन्हित दवा दुकान पर ले जाकर महंगी कंपनी का दवा खरीदवा कर दुकान से अपना कमीशन प्राप्त कर पुन: उसी कार्य में लग जाता है. सिर्फ दवा ही नहीं पैथोलॉजी जांच, अल्ट्रासाउंड के अलावे प्रसाव को आने वाली महिलाओं को भी फुसला कर उसे निजी नर्सिंग होम भेज अपना कमीशन प्राप्त कर दलाल तो पल्ला झाड़ लेता है, परन्तु उक्त जगहों पर मरीजों का जमकर आर्थिक शोषण होता है.