ट्रेनरों पर कार्रवाई की सिफारिश, 189 प्रशिक्षु जांच के घेरे में
बिहार के सहरसा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में महिला होमगार्ड कैडेट्स वर्दी पहनकर भोजपुरी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। वर्दी में इस तरह के डांस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और मामला अब विभागीय जांच तक पहुंच गया है।जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बरियाही होमगार्ड कैंप का बताया जा रहा है, जहां 20 जनवरी को 179 महिला गृहरक्षकों का ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरा होने के बाद पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन इसके बाद कैडेट्स और उनके परिजनों ने म्यूजिक सिस्टम पर भोजपुरी गाने बजाकर डांस करना शुरू कर दिया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गरमा गया।होमगार्ड कमांडेंट संदीप कुमार ठाकुर ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, तुरंत गाना बंद करवाया गया और सभी कैडेट्स को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्दी की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है और मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अनुशासनहीनता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।फिलहाल, वीडियो को लेकर विभागीय स्तर पर जांच जारी है।