सांप काटने से महिला की मौत ।

(मधेपुरा) सांप काटने से पैंतीस वर्षीय महिला की मौत।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के श्याम गांव के वार्ड नंबर दस निवासी मुकेश यादव की पत्नी चंदा कुमारी बताई जा रही है। रविवार की चंदा कुमारी घर में सोई हुई थी।अचानक मध्य रात्रि को सांप ने काट लिया।जब उसने सांप काटने की जानकारी घर वालों तत्काल आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदाकिशुनगंज ले जाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जे एन के टी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड दिया।अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया है।मृतक को दो पुत्र है।

Leave a Comment