Mdpteznews
उदाकिशुनगंज में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिस पर विभाग द्वारा लगातार सख्ती दिखा रही है. बावजूद लोगों द्वारा बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. विभाग द्वारा जानकारी मिली की उपभोक्ताओं को लगाया गया दर्जनों स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस में है, जिन्होंने पिछले कुछ माह से कोई रिचार्ज नहीं कराया है. बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर जांच शुरू कर दी है जिनका बैलेंस निगेटिव में है. इस मामले में दर्जनों उपभोक्ताओं की जांच की गई. जहां पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी रणपाल पंचायत के वार्ड 13 स्थित मोहमडीह गांव के अशोक शर्मा पिता स्वर्गीय रामदेव शर्मा द्वारा मीटर से पहले बाय पास कर विद्युत चोरी कर रहा था. जहां विभाग को 94 हजार 5 सौ 56 रुपए का क्षति पहुंचा है,मंजौरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित मंजौरा बाजार बेगम खातून पति अकरम अंसारी द्वारा विद्युत चोरी कर उपयोग करने से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 22 हजार 4 सौ 71 रुपए की क्षति हुई है. जबकि मंजौरा बाजार के केदार साह पिता चंदेश्वरी साह द्वारा मीटर से पहले बाय पास कर विद्युत चोरी कर रहा था. जिससे बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 70 हजार 6 सौ 92 रुपए का क्षति हुआ है. वही जौतैली पंचायत के वार्ड 7 रामपुर डहरू के राहुल कुमार पिता अर्जुन मालाकार के दादा के नाम से कनेक्सन है. वही राहुल कुमार द्वारा मुख्य सर्विस तार से मीटर से पहले तार छीलकर दूसरा तार से बायपास कर 276 वाट के साथ विद्युत उर्जा की चोरी किया जा रहा था. विद्युत चोरी कर उपयोग करने से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 45 हजार 5 सौ 94 रुपए क्षति हुआ है. जबकि जोतैली पंचायत के रहुआ वार्ड संख्या 4 के रीना देवी पति कुमोद यादव के यहां पूर्व में विच्छेदित कर मीटर खोल लिया गया था. विद्युत विच्छेदित करने के बावजूद भी इनके द्वारा घरेलू परिसर में एलटी लाइन से सीधे टोका लगाकर 620 वाट विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे. विद्युत चोरी कर उपयोग करने से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 67 हजार 6 सौ 22 रुपए का क्षति पहुंचा है. बिजली चोरी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है. और थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया. अभियंता ने अपील की कि नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर ऑनलाइन है और उसमें किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ होने पर जानकारी मिल जाती है. इसलिए स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ न करें. मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा उदाकिशुनगंज पूर्वी के कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया के द्वारा बिहारीगंज थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है. वही छापेमारी टीम में कनीय अभियंता हरीश चंद्र कुमार मुखिया, मानवबल कृष्णा कुमार,संजीव कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.