हिना परवीन हत्याकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

ग्लोबल फाउंडेशन के डायरेक्टर परवेज़ आलम ने मधेपुरा पुलिस का जताया आभार

मधेपुरा।मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरवपट्टी गांव की महिला हिना परवीन की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त—चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार—को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य अभियुक्त अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गौरतलब है कि यह मामला बीते कई दिनों से चर्चा में बना हुआ था। डिजिटल मीडिया के माध्यम से मामला व्यापक स्तर पर सामने आने के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई थी। इसी क्रम में ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर परवेज़ आलम ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।गिरफ्तारी के बाद परवेज़ आलम ने मधेपुरा पुलिस एवं विशेष जांच दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर यह साबित किया है कि कानून का राज कायम है।हालांकि, इस हत्याकांड में FIR में दर्शाए गए कारणों को लेकर अब भी कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच आवश्यक है, ताकि घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सके

Leave a Comment