500 दो, तभी काम होगा!”मधेपुरा स्वास्थ्य विभाग का कथित ‘वसूली वीडियो’ वायरल, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

मधेपुरा

उदाकिशुनगंजमधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज क्षेत्र से जुड़ा एक कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बीसीएम (ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर) पर आशा कर्मी से काम के बदले पैसे की मांग किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पैसे नहीं देने पर संबंधित कार्य रोकने की बात कही गई।इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला सरकारी सेवाओं में भ्रष्टाचार और दबाव की संस्कृति को उजागर करता है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि—जब ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली आशा कर्मियों से ही पैसे मांगे जाएंगे,तो आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति क्या होगी?स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस तरह की कथित मांगों के कारण आशा कर्मी लगातार मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं, लेकिन नौकरी और प्रताड़ना के डर से खुलकर सामने नहीं आ पा रही हैं।हालांकि, कोशी न्यूज़ एक्सप्रेस इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Leave a Comment