मधेपुरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 210 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

मधेपूरा बिहार

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा)। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 210 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक लेकर अरार थाना क्षेत्र के सुखासन गांव (वार्ड संख्या 10) में बिच्छू यादव के घर के पास ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार ने सशस्त्र बल के साथ इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की।तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के पास से भूरे रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच में यह स्मैक निकली, जिसका वजन 210 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता मसीबूर, निवासी बगदाद नगर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।इस मामले में अरार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अमरेन्द्र, अवर निरीक्षक धीरज कुमार, फिरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Comment