मेंटेनेंस कार्य को लेकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल में 7 घंटे बिजली गुल, कई प्रखंड रहेंगे प्रभावित

उदाकिशुनगंज मधेपुरा

अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र उदाकिशुनगंज में आवश्यक संधारण (मेंटेनेंस) कार्य कराए जाने के कारण 08 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जाएगी।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, भविष्य में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी कटौती

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकउदाकिशुनगंज, बिहारीगंज, पुरैनी व आलमनगर प्रखंड दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तकचौसा प्रखंड दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तकग्वालपाड़ा प्रखंडबिजली बाधित रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बाजार, छोटे व्यवसाय और कार्यालयी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

विभाग की अपील सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment