मधेपुरा | संवाददाता
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 54 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोशी क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उदाकिशुनगंज थाना की टीम ने वार्ड संख्या 01 स्थित एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजनी यादव (पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव), निवासी वार्ड संख्या 01, उदाकिशुनगंज के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा की कुल मात्रा 2 किलो 54 ग्राम है। वहीं आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्तता की बात सामने आई है।इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने किया, जिसमें पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार नीरज कुमार गौरव कुमार अन्य जवान भी शामिल थे।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।