उदाकिशुनगंज–पूरैनी सरकारी अस्पताल में दलालों की सक्रियता का आरोप, मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का खेल?

उदाकिशुनगंज। मधेपूरा

फाइल फोटो

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज–पूरैनी पीएचसी अस्पताल में कथित रूप से दलालों की सक्रियता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों एवं सूत्रों का दावा है कि अस्पताल परिसर के बाहर दिन-रात निजी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है, जो मरीजों के इंतजार में खड़े रहते हैं।आरोप है कि अस्पताल के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से मरीजों एवं उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर रेफर कराया जाता है। इसके बाद मरीजों को सरकारी एम्बुलेंस या अन्य वाहन से कुछ दूरी तक ले जाकर बीच रास्ते में निजी वाहनों में बैठाया जाता है और उदाकिशुनगंज स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है। आरोप है कि वहां मरीजों से इलाज और दवाइयों के नाम पर भारी रकम वसूली जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी होने की चर्चा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दलालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अस्पताल परिसर के बाहर निजी वाहनों की मौजूदगी और कथित रेफरल नेटवर्क को लेकर आम लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि मामला सही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सरकारी अस्पतालों में आने वाले गरीब मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment