ब्यूरो रिपोर्ट प्रिंस कुमार मिट्ठू
उदाकिशुनगंज थाना और पुलिस आवास के बिल्कुल समीप स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लाखों रुपये की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर थाना और पुलिस आवास के इतने करीब चोरी की वारदात कैसे हो गई?बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है और न ही जांच की प्रगति स्पष्ट हुई है।सबसे बड़ा सवाल—जब थाना के आसपास ही विद्यालय सुरक्षित नहीं है, तो सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए? पुलिस प्रशासन इस मामले में अब तक की कार्रवाई सार्वजनिक करे और निष्पक्ष जांच के जरिए चोरी का खुलासा करे।चोरी में कौन शामिल है, यह जांच का विषय है; लेकिन मामले में कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।
कोशी एक्सप्रेस खबर — सवाल सीधा है, जवाब कौन देगा?