भागलपुर में एनकाउंटर, सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी ढेर

भागलपुर, बिहार

भागलपुर जिले में पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव मारा गया। आरोपी ने हाल ही में सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) को गोली मार दी थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई।इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

Leave a Comment