उदाकिशुनगंज नगर परिषद में राशन दुकान के लिए 14 नई अनुज्ञप्तियां, वार्डवार रिक्तियों की सूची जारी

उदाकिशुनगंज। प्रिंस कुमार मिट्ठू

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा। जिला प्रशासन द्वारा उचित मूल्य (राशन) दुकानों की नई अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद उदाकिशुनगंज क्षेत्र में कुल 14 रिक्तियों पर नई राशन दुकानों का चयन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित अवधि में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जारी वार्डवार सूची के अनुसार वार्ड संख्या 01, 03, 06, 07, 11, 14, 16, 19, 22, 24, 25 एवं 26 में एक-एक सीट, जबकि वार्ड संख्या 08 में दो सीटें रिक्त हैं। कुल मिलाकर नगर परिषद उदाकिशुनगंज में 14 नई राशन दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।वार्डवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:वार्ड 01 – 1वार्ड 03 – 1वार्ड 06 – 1वार्ड 07 – 1वार्ड 08 – 2वार्ड 11 – 1वार्ड 14 – 1वार्ड 16 – 1वार्ड 19 – 1वार्ड 22 – 1वार्ड 24 – 1वार्ड 25 – 1वार्ड 26 – 1जिला प्रशासन ने बताया है कि आवेदन निर्धारित प्रारूप में तय समय सीमा के भीतर संबंधित अनुमंडल कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया विभागीय नियमावली एवं आरक्षण प्रावधानों के अनुसार पूरी की जाएगी।आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।

Leave a Comment