जमुनिया रही में मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा)

थाना क्षेत्र के जमुनिया रही गांव में 13 मई की रात दो पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पहले पक्ष के अजय कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में गांव के ही रामजन्म ऋषिदेव, लक्ष्मण ऋषिदेव, गुड्डू कुमार सहित दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शादी समारोह के दौरान सभी लोग नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, जिससे वे घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष के महावीर कुमार के आवेदन पर अजय मंडल, मुकेश मंडल, आशीष कुमार सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महावीर कुमार ने आरोप लगाया है कि 13 मई की रात आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment