उदाकिशुनगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

मधेपुरा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदाकिशुनगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनटेंगा वार्ड नंबर-12 में छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर की शाम तीनटेंगा वार्ड नंबर-12 निवासी दिलखुश कुमार (20 वर्ष), पिता रवेन यादव के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान छत के पास प्लास्टिक में रखी छोटी-छोटी पुड़ियों से कुल 12 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई है।मामले को लेकर उदाकिशुनगंज थाना में कांड संख्या 272/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8(C)/21(b) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।मधेपुरा पुलिस ने आम लोगों से नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Comment