मधेपुरा प्रिंस कुमार मिट्ठू
उदाकिशुनगंज के एनएच-131 पर बाड़ाटेनी गांव के समीप हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई दोनों की जानउदाकिशुनगंज, मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एनएच-131 पर बाड़ाटेनी गांव के समीप रविवार की रात करीब आठ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतकों की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी राजेश कुमार शर्मा के पुत्र उदय शर्मा (25 वर्ष) और सिंकेद्र शर्मा के पुत्र नवीन कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है।अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे की आशंकाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मोबाइल से हुई मृतकों की पहचानहादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां दोनों युवक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन की मदद से उनकी पहचान की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया गया। हादसे के बाद मधुबन गांव में शोक का माहौल है। दो युवकों की असामयिक मौत से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं।फिलहाल हादसे में शामिल वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।